• 25/04/2026

जल्द होगा फिजियोथेरेपी सेन्टर का निर्माण, सीएम साय ने दिया आश्वासन

जल्द होगा फिजियोथेरेपी सेन्टर का निर्माण, सीएम साय ने दिया आश्वासन
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट ने भेंट कर फिजियोथेरेपी सेंटर निर्माण के लिए रियायती दर पर जमीन देने आग्रह किया।
समिति की और से अध्यक्ष अशोक पगारिया एवं संतोष बैद ने नया रायपुर में मेडी सिटी में फिजियोथेरेपी सेंटर एवं हॉस्पिटल खोलने भूमि रियायती दर पर देने ज्ञापन दिया जिसमें संस्था द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों का भी विवरण है समिति  को मेडी सिटी नया रायपुर में रियायती दर पर आवश्यकता अनुसार हॉस्पिटल के लिए जमीन देने की मांग को मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए — मुख्यमंत्री ने संस्था की जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री से उपरोक्त भेंट कर समिति ने भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट के जनहितकारी कार्यों कि जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 132000 डायलिसिस आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मात्र 450 रु में MMI हॉस्पिटल मे की गई है। वही 850 मोतियाबंद के ऑपरेशन निःशुल्क अरविंदो नेत्र  चिकित्सालय में किया गया है।

समिति के अध्यक्ष अशोक पगारिया एवं जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी संतोष बैद के नेतृत्व में भेंट हुई, जिसमें भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट से अध्यक्ष अशोक पगारिया ,सचिव अशोक सेठिया, सदस्य अनिल लोढ़ा, योगेश पगारिया शांतिलाल बैद, पारस पारख, जय सांखला शामिल थे।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…