• 29/04/2026

CG : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 8 ठिकानों पर छापे, नकदी और 37 किलो चांदी जब्त

CG : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 8 ठिकानों पर छापे, नकदी और 37 किलो चांदी जब्त
Spread the love

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतमाला योजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है. रायपुर ज़ोनल ऑफिस ने 28 अप्रैल 2026 को PMLA, 2002 के तहत अभनपुर, रायपुर, धमतरी और कुरुद में स्थित 8 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. जांच एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई भूमि अधिग्रहण के बदले अवैध रूप से मुआवजा हासिल करने के मामले में की गई.

छापेमारी के दौरान 66.9 लाख रुपये नकद, 37.13 किलोग्राम वज़न की चांदी की ईंटें और अन्य चांदी के सामान, डिजिटल उपकरण तथा कई अहम दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं. ED के मुताबिक शुरुआती जांच में रिकॉर्ड में हेरफेर, जमीन के स्वामित्व में बदलाव और गलत दस्तावेज़ों के आधार पर अधिक मुआवजा जारी किए जाने के संकेत मिले हैं.

एजेंसी का कहना है कि कुछ लोगों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया और अवैध लाभ हासिल किया. इस मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Related post

राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट

राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गेड़ी लोक नर्तक एवं लोक श्रृंगार भारती, बिलासपुर…
राज्यपाल डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों ने की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले…
ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मंत्रालय में पदस्थ इन अधिकारियों के विभाग बदले, देखें पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मंत्रालय…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के विभाग में बदलाव किया गया हैं। सूची में आधा दर्जन अधिकारियों के…