• 09/05/2026

16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
Spread the love

00 जशपुर जनपद के 14 गांवों और नगर पंचायत कुनकुरी के 15 वार्डों के नागरिकों को मिलेगा लाभ
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम जामटोली तथा नगर पंचायत कुनकुरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जामटोली में आयोजित शिविर में जामटोली, बड़ाबनाई, जुरतेला, पुत्रीचौरा, पिलखी, साईटांगरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चौलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा और लोखण्डी सहित 14 गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
इसी प्रकार नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के नागरिक भी शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि कुनकुरी नगरीय निकाय का यह शिविर पूर्व में 11 मई 2026 को प्रस्तावित था, जिसे संशोधित कर अब 16 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह अभियान प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

जशपुर कलेक्टर ने शिविरों के सफल संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related post

नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले…

Spread the loveअतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की…
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल,मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण…

Spread the loveरायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026,…
CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, इस जिले में तहसीलदारों का हुआ तबादला

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तहसीलदारों का फेरबदल किया गया है। इसका आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। तबादला…