• 15/05/2026

WEATHER NEWS: रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से तेज बारिश, गरजते बादल और आंधी से बदला मौसम का मिजाज

WEATHER NEWS: रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से तेज बारिश, गरजते बादल और आंधी से बदला मौसम का मिजाज
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश, जोरदार हवाएं और बादलों की तेज गर्जना से मौसम सुहाना हो गया।

सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे कई इलाकों में दिन में भी अंधेरा जैसा माहौल देखने को मिला। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, वहीं बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी और आसपास के इलाकों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला। अचानक बदले मौसम की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 1 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 जुलाई को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 July 2026: आज 1 जुलाई के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश जी…
Aaj Ka Panchang 01 July: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, जानिए राहुकाल और आज का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 01 July: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष…

Spread the lovePanchang 01 July: 01 जुलाई को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 07 बजकर 37 मिनट तक रहेगी,फिर…
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…