• 15/05/2026

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 12वीं में 71 प्रतिशत छात्र पास; यहां देख सकते हैं रिजल्ट

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 12वीं में 71 प्रतिशत छात्र पास; यहां देख सकते हैं रिजल्ट
Spread the love

रायपुर। CG Open School Result 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंत्रालय महानदी भवन से रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट जारी होते ही हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया। छात्र अपना परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in और www.result.cg.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

इस बार 10वीं परीक्षा में कुल 33 हजार 893 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 31 हजार 852 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। विभिन्न कारणों से 39 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया है। जारी परिणाम के अनुसार 18 हजार 578 छात्र सफल घोषित हुए हैं। हाईस्कूल परीक्षा का कुल परिणाम 58.39 प्रतिशत रहा।
वहीं 12वीं परीक्षा में कुल 40 हजार 256 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें 38 हजार 883 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 3 हजार 682 विद्यार्थी आरटीडी योजना के अंतर्गत शामिल थे। 40 विद्यार्थियों का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है। जारी परिणाम में 24 हजार 823 छात्र सफल हुए हैं और हायर सेकण्डरी परीक्षा का कुल परिणाम 71 प्रतिशत दर्ज किया गया।
रिजल्ट जारी होने के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्लई, सचिव पुष्पा साहू और छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बार 12वीं का परिणाम बेहतर रहने से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखा गया।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…