• 16/05/2026

Weather Update: मानसून से पहले छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ मेहरबान, अगले 4 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

Weather Update: मानसून से पहले छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ मेहरबान, अगले 4 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट
Spread the love

रायपुर। मानसून आने से पहले ही छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में मेघगर्जन, तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में ऐसा मौसम सामान्य नहीं माना जाता, लेकिन इस बार पिछले 15 दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश और बादलों का असर बना हुआ है। शुक्रवार सुबह कसडोल में 60 मिमी, कोमाखान में 40 मिमी, गिरौदपुरी में 30 मिमी, बलौदाबाजार, भाटापारा और कोटा में 20-20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

की संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण जैसी कई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ में मौसम का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, तेज अंधड़ और बिजली गिरने की आशंका है।

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 17 मई के बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई है।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…