• 22/05/2026

छत्तीसगढ़ का हॉकी खिलाड़ी अवि माणिकपुरी 66 साल के इंतजार के बाद पहली बार पहनेगा टीम इंडिया की नीली जर्सी

छत्तीसगढ़ का हॉकी खिलाड़ी अवि माणिकपुरी 66 साल के इंतजार के बाद पहली बार पहनेगा टीम इंडिया की नीली जर्सी
Spread the love

00 भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम में हुआ चयन
00 एमपी हॉकी अकादमी के कुछ अन्य बच्चों भी हुआ सलेक्शन
रायपुर। शहर के कुदुदंड निवासी युवा हॉकी खिलाड़ी अवि माणिकपुरी का चयन भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। 66 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब राज्य का कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। हॉकी इंडिया द्वारा घोषित 18 सदस्यीय टीम में अवि को डिफेंडर के रूप में जगह मिली है और नीली जर्सी में नजर आएगा। इससे पहले बिलासपुर के महान हॉकी खिलाड़ी लेस्ली क्लॉडियस ने 1948, 1952, 1956 और 1960 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इससे छत्तीसगढ़ और खास तौर पर बिलासपुर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी और महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर-18 एशिया कप का आयोजन 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगाहारा में होगा। टूर्नामेंट के पूल चरण में भारत का पहला मैच 29 मई को कजाखिस्तान से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 31 मई को जापान, 1 जून को कोरिया और 3 जून को चीनी ताइपे के खिलाफ मैदान में उतरेगी। सेमीफाइनल और नॉकआउट मुकाबले 5 जून को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 6 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगा। अवि ने अपनी तेज गति, मजबूत टैकलिंग और बेहतरीन खेल समझ के दम पर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। भोपाल एक्सपोजर सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के कोच सरदार सिंह ने उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना।

जिला हॉकी संघके अध्यक्ष रोहित वाजपेयी ने बताया कि अवि ने शुरुआती प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर लिया। इसके बाद बहतराई एक्सीलेंस सेंटर में कोच अजीत लकड़ा और राकेश टोप्पो के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने खेल को निखारा। बाद में उनका चयन मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी में हुआ, जहां कोच समीर दाद ने उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण दिया। खास बात यह भी है कि जिस एमपी हॉकी अकादमी में अवि प्रशिक्षण ले रहे थे, वहीं से अन्य राज्यों के आयुष रजक, अंश बहुत्रा, करण गौतम, सिद्धार्थ बेन और गाजी खान का भी भारतीय टीम में चयन हुआ है।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…