• 31/05/2026

पति बना जल्लाद : मारपीट के दौरान गर्भवती पत्नी के पेट पर बैठा, फिर जो हुआ…..सास-ससुर समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज

पति बना जल्लाद : मारपीट के दौरान गर्भवती पत्नी के पेट पर बैठा, फिर जो हुआ…..सास-ससुर समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज
Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लालपुर से घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने तथा गर्भावस्था के दौरान बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि पति की बर्बरता के कारण उसके नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता मीना पुरी (25) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम लालपुर निवासी सोनू पुरी के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। 15 जून 2022 को सोनू उसे अपने घर ले गया था। इसके बाद 5 जून 2023 को दोनों का सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह हुआ।

मीना के अनुसार शादी के लगभग एक वर्ष बाद से उसके पति सोनू पुरी, सास राधाबाई और ससुर सोनसाय ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि तीनों उसके साथ गाली-गलौज करते थे और अक्सर मारपीट भी करते थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने के बाद भी उसके साथ होने वाली प्रताड़ना नहीं रुकी। आवेदन के मुताबिक 11 अप्रैल 2026 को पति सोनू पुरी ने उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान वह उसके पेट पर बैठ गया, जिससे वह बेहोश हो गई।

मीना का कहना है कि घटना के बाद गर्भ में पल रहे बच्चे की हलचल बंद हो गई और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। इसके बावजूद उसे समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका।

पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 15 अप्रैल 2026 को उसे जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि जन्म के समय ही बच्चे की हालत गंभीर थी।

डॉक्टरों ने नवजात को बेहतर इलाज के लिए तत्काल बिलासपुर रेफर कर दिया। बिलासपुर के शिशु अस्पताल में करीब 10 दिनों तक उसका उपचार चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।

मीना पुरी ने अपने पति सोनू पुरी, सास राधाबाई और ससुर सोनसाय को प्रताड़ना तथा अपने नवजात बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता अपने पिता के साथ गौरेला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related post

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व…

Spread the love00 छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की…
एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास, वैश्विक नवाचार और अनुसंधान के लिए 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया महा-समझौता

एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास, वैश्विक नवाचार…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर राज्य का गौरव बढ़ाते हुए…
अधिकारियों-कर्मचारियों की GPF वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट और DigiLocker पर उपलब्ध

अधिकारियों-कर्मचारियों की GPF वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट और…

Spread the loveरायपुर। उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा जारी…