• 01/06/2026

बदरा जलाशय के बांध और नहर के कार्यों के लिए 4.17 करोड़ स्वीकृत

बदरा जलाशय के बांध और नहर के कार्यों के लिए 4.17 करोड़ स्वीकृत
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कोरिया जिले के विकासखण्ड सोनहत स्थित बदरा जलाशय के बांध एवं नहर के नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 17 लाख 75 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को 355 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे खरीफ और रबी दोनों फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
योजना के अंतर्गत कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग ने कार्य को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बदरा जलाशय के नवीनीकरण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भू-जल स्तर में भी सुधार होने की संभावना है।

Related post

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत:…

Spread the love00 आम प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट प्रादर्शों को किया गया पुरस्कृत  00 कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित…
7 से 19 जून के बीच निरस्त की गई 76 एक्सप्रेस सहित 86 ट्रेनें बहाल

7 से 19 जून के बीच निरस्त की गई…

Spread the loveरायपुर-बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर जोन से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई…
बेमेतरा सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था, मुख्यमंत्री बोले दुर्ग संभागायुक्त करेंगे जांच

बेमेतरा सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था, मुख्यमंत्री बोले दुर्ग…

Spread the loveरायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा में जिले में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…