• 01/06/2026

दरिंदगी की हदें पार : 2 देवरों ने भाभी का किया रेप, पति की मौत के बाद घर में अकेली पाकर बनाया हवस का शिकार

दरिंदगी की हदें पार : 2 देवरों ने भाभी का किया रेप, पति की मौत के बाद घर में अकेली पाकर बनाया हवस का शिकार
Spread the love

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विधवा महिला से उसी के दो देवरों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

जाने पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के पति का निधन करीब 10 साल पहले हो गया था। पति की मौत के बाद महिला घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए महिला के रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने पहले भी इस घटना की रिपोर्ट लिखाने और कानूनी कार्रवाई के लिए काफी कोशिश की थी।

गौरेला थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन देने के बाद वे करीब एक साल के लिए किसी अन्य स्थान पर चली गई थीं। उनके द्वारा जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया था वो भी लगातार गलत या बंद आ रहा था, जिसके कारण पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थी। अब उनके वापस आने पर तत्काल दोनों मामले दर्ज किए गए हैं।

इस मामले में ​भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म) के तहत दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित महिला की शिकायत अनुसार दोनों घटनाएं अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा, अलग समय और अलग परिस्थितियों में की गई थीं, अतः कानूनी रूप से दो पृथक मामले दर्ज करना आवश्यक था। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

Related post

ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी प्री.बी.एड प्रवेश परीक्षा, व्यापम ने प्रवेश पत्र किए जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी प्री.बी.एड प्रवेश परीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अभ्यर्थी आज से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11…
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी…

Spread the loveबेमेतरा में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की हुई व्यापक समीक्षा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़…

Spread the loveसड़क, स्वास्थ्य, बाल संरक्षण और आधारभूत अधोसंरचना को मिली नई मजबूती विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार…