• 01/06/2026

सुशासन तिहार भूमिया में 973 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि का वितरण

सुशासन तिहार भूमिया में 973 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि का वितरण
Spread the love

तिल्दा-नेवरा। सुशासन तिहार ग्राम पंचायत भूमिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री वर्मा ने भूमिया क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत सब स्टेशन निर्माण की घोषणा की, जिसका उपस्थित ग्रामीणों ने स्वागत किया।

शिविर में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, जिला पंचायत सदस्य शैल महेंद्र साहू, जनपद सदस्य देवेन्द्र वर्मा, उतरा निषाद, गीतांजली ध्रुव, सेवती बैतल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related post

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी…

Spread the love जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय मार्च…
अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष थामा भाजपा का दामन

अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के…

Spread the love00 साय ने दिलाई सदस्यता, कहा – संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी रायपुर। छत्तीसगढ़ के…
नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेक

नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण…

Spread the loveरायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत एक माह से आयोजित…