• 02/06/2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई सौगात दी, 73.53 लाख के उपकरण वितरित

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई सौगात दी, 73.53 लाख के उपकरण वितरित
Spread the love

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने जिला प्रशासन एवं सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले के 252 दिव्यांग हितग्राहियों को 73 लाख 53 हजार रुपये की लागत के सहायक उपकरण वितरित किए।

जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, एलिम्को तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया (एआईसी) के सहयोग से आयोजित विशेष शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। यह उपकरण सीएसआर (CSR) मद, एडीआईपी (ADIP) योजना के तहत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया (ए.आई.सी.) एवं एलिम्को के सहयोग से प्रदाय करते हुए इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए और दिव्यांगजन भी समाज की अमूल्य शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण साधन हैं।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव जिला दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव पहला जिला है जहां 40 प्रतिशत वाले दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित अत्याधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह प्रयास दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के चिन्हांकन से लेकर उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने तक की पूरी प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशीलता और समर्पण के साथ संपन्न की गई है। ऐसे प्रयास शासन की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर साकार करते हैं।

कार्यक्रम में कुल 326 सहायक उपकरणों का वितरण किए गए, जिनमें 113 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 69 ट्राइसाइकिल, 49 व्हीलचेयर, 28 बैसाखी, 38 वॉकिंग स्टिक, 5 सुगम्य केन, 12 टीएलएम किट, 8 सीपी चेयर, 2 सिलिकॉन कुशन तथा 2 स्मार्ट फोन शामिल हैं। हितग्राहियों में राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के 77, डोंगरगांव जनपद के 75, छुरिया जनपद के 64 तथा डोंगरगढ़ जनपद के 36 दिव्यांगजन शामिल रहे।

अपने उद्बोधन के अंत में डॉ. रमन सिंह ने सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन उपकरणों का सदुपयोग कर वे अपने जीवन को और अधिक सक्षम, सुरक्षित एवं स्वावलंबी बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित करेंगे और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।

इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय जी, महापौर मधुसूदन यादव जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related post

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, नौकरी-धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026 : मेष से…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 10 September 2026 : आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को…
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला…