• 04/06/2026

Rashifal 4 June 2026: आज गुरुवार को किसे मिलेगी मुश्किलों से राहत और किसका चमकेगा सितारा? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Rashifal 4 June 2026: आज गुरुवार को किसे मिलेगी मुश्किलों से राहत और किसका चमकेगा सितारा? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Spread the love

Aaj Ka Rashifal 4 June 2026, आज का राशिफल : आज 4 जून के दिन गुरुवार है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आज 4 जून गुरुवार के दिन श्री हरि विष्णु जी की पूजा करने से आर्थिक दिक्कतों से राहत मिलती है। आज 4 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जाने आज 4 जून का राशिफल…

मेष राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इस समय आपके रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़़ सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि का आज का राशिफल 

परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।  यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों का साथ मिलेगा। करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। व्यापारिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सेहत पर नजर रखना जरूरी है।

मिथुन राशि का आज का राशिफल 

 

 

आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। सेहत पहले से बेहतर होगी। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि का आज का राशिफल 

आज करियर से जुड़े नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। घर में प्यार और शांति का माहौल रहेगा। रिश्तों में ताजगी आएगी। अविवाहित जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आय और व्यय के बीच बैलेंस बनाकर रखना जरूरी है।

सिंह राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अपने रिश्तों पर फोकस रखना जरूरी है। आज धन का आगमन होगा, तो खर्च की अधिकता मन को परेशान भी कर सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

कन्या राशि का आज का राशिफल 

आज अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। संबंधों में मधुरता आएगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। मनचाही यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। आज अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। विवाहित जातकों को पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। व्यापार में नई साझेदारी लाभकारी सिद्ध हो सकती है, हालांकि निवेश में सावधानी बरतना जरूरी है।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिसे आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएंगे। धन को लेकर सावधानी बरतें। निवेश के अच्छे अवसर सामने आएंगे। नए संबंध विकसित हो सकते हैं। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।

धनु राशि का आज का राशिफल

आज का दिन जीवन के कई पहलुओं में परेशानी ला सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

मकर राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाएगा। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। आज कार्यस्थल पर अपने विचारों को जाहिर करने में संकोच न करें, सीनियर्स प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कुंभ राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन चुनौतियां ला सकता है। धन की स्थिति अस्थिर रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने के कारण मन विचलित हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन खर्च की अधिकता हो सकती है। हालांकि खर्च शुभ कार्यों में ही होगा।

मीन राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संबंधों में खुशियां आएंगी। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related post

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, नौकरी-धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026 : मेष से…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 10 September 2026 : आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को…
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला…