• 04/06/2026

CG – छत्तीसगढ़ के इस सेंट्रल जेल में महिला बंदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दो महीने पहले ही हुई थी गिरफ्तार

CG – छत्तीसगढ़ के इस सेंट्रल जेल में महिला बंदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दो महीने पहले ही हुई थी गिरफ्तार
Spread the love

जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद एक महिला कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका महिला दो महीने पहले हत्या के आरोप में दरभा थाने से केंद्रीय जेल लाई गई थी। महिला पर अपने सगे चाचा की हत्या का आरोप था। इस मामले में एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामले विवाद के चलते रेयमति ने अपने चाचा की हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103 एक के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर केंद्रीय जेल दाखिल किया गया था। इसलिए कुछ समय से लगातार महिला डिप्रेशन में थी और उसके  परिवार से कोई भी उससे मिलने भी नहीं आ रहा था। माना यह जा रहा है कि शायद इसी वजह से महिला ने सेल के वेंटीलेटर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

उसके तीन छोटे बच्चे हैं और बताया जा रहा है कि जेल में बंद रहने के दौरान उसका पति और अन्य परिजन उससे मिलने भी नहीं आ रहे थे। परिजनों से दूरी और बच्चों की चिंता के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव और अकेलेपन के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

Related post

Aaj ka Panchang: भाद्रपद अमावस्या पर करें तर्पण-पिंडदान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang: भाद्रपद अमावस्या पर करें तर्पण-पिंडदान, जानें…

Spread the loveआज का दिन धार्मिक नजरिए से खास है, क्योंकि इस दिन भाद्रपद अमावस्या पड़ रही है. मान्यता है कि…
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के पंचम भाव में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, ये 4 राशि वाले जातक स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के पंचम भाव में…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: – आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा. चंद्रमा की स्थिति…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड, राज्यपाल डेका से मिले कुलपति चंदेल

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड, राज्यपाल…

Spread the love रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने…