• 05/06/2026

Aaj Ka Rashifal 5 June : आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 June : आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल
Spread the love

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today 5 June 2026 : आज 5 जून को शुक्रवार का दिन है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन का ग्रह है शुक्र। शुक्र हमारे जीवन में स्त्री, वाहन और धन सुख को प्रभावित करता है। आज 5 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।

आइए जाने आज का राशिफल…

मेष राशि का आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई पहचाने बनाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन ऑफिस की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपको नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। धैर्य और समझदारी से काम लें। धन की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती है।

वृषभ राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम-संबंधों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मन की बात को स्पष्ट तौर पर जाहिर करना सही रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाएंगे। हालांकि धन कमाने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आज आप अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, जो आपके नजरिये और सोच को बदल सकती है। व्यक्तिगत विकास के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बने रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों को तवज्जोह मिल सकती है, उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। जीनवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। Aaj Ka Rashifal

कर्क राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन शुभ और खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम-संबंधों के मामलों में कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है। शत्रु परास्त होंगे और वित्तीय मामलों में सफलता पाएंगे। सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन का आवक बढ़ेगा। हालांकि आज आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए, वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशि का आज का राशिफल 

आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको उन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है जो आपके काम से ईर्ष्या करते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। आज वित्तीय स्थिति सामान्य रहने वाली है। आपके द्वारा किए गए निवेश का अच्छा लाभ भविष्य में मिल सकता है।

कन्या राशि का आज का राशिफल 

आज करियर से जुड़े बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां निभाने के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आएगी और आप ऑफिस की डेडलाइन के अंदर ही सभी टास्क निपटा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लव लाइफ से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धन का आवक बढ़ेगा और संचय भी करेंगे। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।

तुला राशि का आज का राशिफल 

आज मनचाही यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। मीटिंग में सीनियर्स आपकी बातों और विचारों से प्रभावित होंगे। घर में खुशियों का आगमन होगा। सहकर्मी और दोस्तों का सहयोग आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता दिला सकता है। धन संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों से फंड मिल सकता है। Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल 

आज आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। धन का आगमन होने से बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। धन का संचय भी करेंगे। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील या सौदा लग सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिसमें धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि का आज का राशिफल 

आज आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ बेहतर होगी।

मकर राशि का आज का राशिफल 

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। धैर्य के साथ काम करें, अंत में सफलता प्राप्त होगी। आज निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला नहीं लें। अगर निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। प्रेम-संबंधों में अनबन के संकेत हैं, बहुत संभलकर रहें।

कुंभ राशि का आज का राशिफल 

आपके नए-नए विचार कार्यस्थल पर नई पहचान बनाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। किसी महत्वपूर्ण और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि का आज का राशिफल

आज व्यावसायिक तौर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लव लाइफ और सेहत के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आप अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर कर पाएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य नजर आ रहा है।

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून…

Spread the loveAaj Ka Panchang 5 June 2026: जानें शुक्रवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल…
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश…
आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले, सुशासन तिहार में जिले को मिली बड़ी सौगात

आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले,…

Spread the loveमुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत 10 गांवों तक पहुंचेगी बिजली, दशकों का इंतजार होगा खत्म रायपुर। सुशासन तिहार-2026 के…