• 07/06/2026

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट हो गई। घटना के बाद पीड़ित मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना डीडी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, श्रवण साहू महोबा बाजार निवासी टाटीबंध गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर है। पेमेंट लेने के लिए अग्रसेन चौक स्थित गैस ऑफिस आया हुआ था। पेमेंट उठाने के बाद वापस अपनी कार में सवार होकर मेन ब्रांच टाटीबंध लौट रहा था।

इसी दौरान डगनिया बाजार के पास एक बाइक पर सवार तीन लूटेरे कार को रूकवाए और मैनेजर से मारपीट करने लगे। घटना के दौरान एक आरोपी कार के अंदर रखे 10 लाख से भरे बैग को लेकर तीनों फरार हो गए।

पीड़ित के मुताबिक, तीनों लूटेरे अपना मुंह स्कार्फ से ढके हुए थे। लूट की घटना के बाद पीड़ित मैनेजर ने तत्काल इसकी शिकायत डीडी नगर पुलिस से की। डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की जा रही है। साथ ही पीड़ित से भी घटना को लेकर पूछताछ जारी है।

वहीं, पुलिस शहर में नाकेबंदी कर लूटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Related post

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को…
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला…
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की…

Spread the loveरायपुर: शहरों का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों के अनुरूप…