• 10/06/2026

BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को प्रमोशन, आदेश जारी

BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को प्रमोशन, आदेश जारी
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति और वेतनमान वृद्धि का लाभ देते हुए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 83 अधिकारियों को उच्च वेतनमान प्रदान किया गया है। इनमें डिप्टी कलेक्टर स्तर के 43 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान तथा संयुक्त कलेक्टर स्तर के 40 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया गया है। शासन के इस फैसले से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

43 डिप्टी कलेक्टरों को मिला प्रमोशन 
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पहले आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-12) में कार्यरत 43 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) प्रदान किया गया है। इनमें विभिन्न जिलों में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर और विभागीय अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों को उनकी पात्रता तिथि के अनुसार यह लाभ दिया गया है।

प्रमोशन सूची में बिलासपुर की डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, बलौदाबाजार-भाटापारा के अरुण कुमार सोनकर, महासमुंद के आशीष कर्मा, जशपुर के प्रशांत कुमार कुशवाहा, राजनांदगांव के गौतम चंद पाटिल, कोरिया के उमेश कुमार पटेल, गरियाबंद के विशाल कुमार महाराणा, नारायणपुर के सुमित कुमार गर्ग सहित कुल 43 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

40 अधिकारियों को मिला प्रवर श्रेणी वेतनमान
वहीं सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दूसरे आदेश में वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में कार्यरत 40 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (लेवल-14) का लाभ दिया गया है। इनमें संयुक्त कलेक्टर, अवर सचिव, आयुक्त तथा विभिन्न विभागों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इस सूची में संयुक्त कलेक्टर सिल्ली थॉमस, दिलेराम डाहिरे, स्निग्धा तिवारी, मनीष साहू, अभिषेक दीवान, रवि सिंह और नंद कुमार चौबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को उच्च वेतनमान प्रदान किया गया है।

 

 

 

Related post

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी…

Spread the loveCG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक…
देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और…

Spread the loveबलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है।…
CG  : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

CG : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत,…

Spread the loveकोरबा। जिले के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस…