• 18/06/2026

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि
Spread the love

रायपुर। वीरता, साहस और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर गुरुवार को लोकभवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया और उनके अदम्य साहस तथा राष्ट्रभक्ति को याद किया।

राज्यपाल ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन देश के लिए समर्पण, संघर्ष और आत्मबल की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जो वीरता दिखाई, वह आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वीरांगना के त्याग, शौर्य और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। लोकभवन में आयोजित यह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां रानी लक्ष्मीबाई के राष्ट्र के प्रति योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और देशहित में कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

Related post

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले…

Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद 00 युवा शक्ति, नवाचार…
कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़

कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने मंत्री नेताम को दी बधाई रायपुर। राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन रबी अभियान…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य,…