• 18/06/2026

दिल दहला देने वाला मामला : रील बनाने के चक्कर में चली गई महिला की जान

दिल दहला देने वाला मामला : रील बनाने के चक्कर में चली गई महिला की जान
Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टापारा में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 22 वर्षीय शादीशुदा महिला विशाखा देवांगन का सूने घर में फांसी के फंदे पर लटकते हुए करीब डेढ़ घंटे का लाइव वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ है।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर मर्ग कायम किया है और मामले की बारिकी से तफ्तीश शुरू कर दी है।यह पूरी घटना मंगलवार 16 जून 2026 की दोपहर की है। मृतका विशाखा के पति शुभम देवांगन एक जूता-चप्पल दुकान में काम करते हैं। घटना के वक्त उसकी सास जानु देवांगन और जेठ काम पर गए हुए थे। जब लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। वेंटिलेटर से झांक कर देखने पर होश उड़ गए.,पड़ोसियों की मदद से जैसे तैसे घर में प्रवेश किया और पंखे से महिला को उतारा तब तक सांसे थम चुकी थी। पुलिस को जानकारी दी गई,पीएम से पहले पुलिस ने सारी कार्रवाई करते हुए जांच शुरु कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला रील बनाने के चक्कर में नकली फांसी असली फांसी में तब्दील हो गई और महिला की जान चली गई। सोशल मीडिया देखकर न जाने और कब तक ऐसी अनहोनी करते रहेंगे लोग?

Related post

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले…

Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद 00 युवा शक्ति, नवाचार…
कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़

कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने मंत्री नेताम को दी बधाई रायपुर। राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन रबी अभियान…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य,…