• 18/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि
Spread the love

00 महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि
रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में व्यापक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगी।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, पंजीयन, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। सभी विभागों को समयपूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें तथा स्वस्थ और निरोग समाज के निर्माण में योगदान दें।

Related post

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे…

Spread the loveरोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में…
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य…

Spread the love‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपने अभिनव विचार और वैज्ञानिक समाधान रायपुर,…
अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को…

Spread the loveछत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक मदद ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड…