• 18/06/2026

महतारी वंदन योजना से बढ़ रही महिलाओं की आर्थिक ताकत, परिवारों को मिल रहा नया संबल

महतारी वंदन योजना से बढ़ रही महिलाओं की आर्थिक ताकत, परिवारों को मिल रहा नया संबल
Spread the love

00 नियमित सहायता राशि से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य पर हो रहा सकारात्मक असर
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नियमित सहायता राशि से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार के आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामने आ रहे अनुभव बताते हैं कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कर रही हैं, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

सक्ति जिले के ग्राम ठठारी की निवासी सुनीता सोनवानी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बन गई है। इस सहायता से दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ बच्चों के बेहतर पोषण और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य को लेकर सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

सोनवानी के अनुसार, योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि परिवार की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी नई संभावनाएं बनी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का सतत प्रयास कर रही है। योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाएं आज आत्मविश्वास के साथ परिवार और समाज में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूती से निभा रही हैं, जिससे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।

Related post

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले…

Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद 00 युवा शक्ति, नवाचार…
कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़

कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने मंत्री नेताम को दी बधाई रायपुर। राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन रबी अभियान…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य,…