• 19/06/2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल, कुनकुरी में विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल, कुनकुरी में विकास कार्यों की देंगे सौगात
Spread the love

20 जून को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुनकुरी में होगा आयोजन

रायपुर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 20 जून को जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित जैविक खेती कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शनिवार, 20 जून को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, सांसद  राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय एवं रायमुनी भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्षसालिक साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष  रामप्रताप सिंह, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, अत्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष  सुरेन्द्र कुमार बेसरा, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत एवं नगरीय निकायों के पदाधिकारियों, पत्रकारों तथा नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा तथा किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related post

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री टंकराम वर्मा 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध…

Spread the loveरायपुर: शैक्षणिक सत्र 2026-27अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में किया गया।…
अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत…

Spread the loveरायपुर।अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम…
कल जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, 9 करोड़ 44 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

कल जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त,…

Spread the lovePM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…