• 23/06/2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार
Spread the love

रायपुर. गर्मी और उमस से परेशान हो रहे लोगों के लिए मानसून राहत बनकर आया है. काफी दिनों से दहलीज पर अटके मानसून ने 22 जून को छत्तीसगढ़ में एंट्री की, जिससे कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया. दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई. इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट भी हुई. मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है.

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक मध्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना जताई है. वहीं प्रदेश में अगले 5 दिनों बारिश और आंधी की गतिविधि के आसार हैं. सोमवार को  एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम तापमान जगदलपुर 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

रायपुर में बारिश के संकेत

रायपुर में फिर बादल बरस सकते हैं. आसमान में बादल छाने, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

इन इलाकों में बरस गए बादल

प्रदेश में सबसे ज्यादा दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश हुई. बस्तर जिला के जगदलपुर में 5 सेमी और नानगुर में 2 सेमी, दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में 3 सेमी, कटेकल्याण और गीदम में 1 सेमी, बलरामपुर में 2 सेमी पानी गिरा. इसके अलावा भैरमगढ़, गादीरास में 1-1 सेमी बारिश हुई.

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि औसत समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका राजस्थान से उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई है। वहीं तेलंगाना से रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका बना हुआ है।

बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी

प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है. 50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती है. साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात के भी आसार हैं. दो दिन बाद इसी तरह का मौसम बने रह सकता है. वज्रपात और तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है.

Related post

Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj ka Rashifal 30 September 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal 30 September 2026: आज का दिन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026: आज चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप…
ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…