• 27/06/2026

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार
Spread the love
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक एस.सी. द्विवेदी, जो संविदा पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी यह आदेश 23 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा। आदेश अवर सचिव डी.एस. ध्रुवे द्वारा जारी किया गया है।

Related post

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…
CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…