• 05/07/2026

पद्म विभूषण डॉ तीजन बाई के निधन पर वित्त मंत्री चौधरी ने जताया गहरा शोक

पद्म विभूषण डॉ तीजन बाई के निधन पर वित्त मंत्री चौधरी ने जताया गहरा शोक
Spread the love

रायपुर। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमर गाथाकार, पद्मश्री, पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पंडवानी डॉ. गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। चौधरी ने कहा कि तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति शैली से पंडवानी को देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। लोककला के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने कहा कि इस दु:खद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में दु:ख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Related post

फिर सक्रिय हुआ मानसून, 7 दिन तक बारिश का दौर; 25 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट

फिर सक्रिय हुआ मानसून, 7 दिन तक बारिश का…

Spread the loveWeather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…
विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाएःचौधरी

विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का…

Spread the loveरायपुर।वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर…
स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण सिंह…