• 07/07/2026

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत विधानसभा सत्र से पहले स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात के साथ होगी। इसके बाद वे मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर मुख्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की हाईलेवल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों में विभागों की योजनाओं, कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, जहां विधानसभा सत्र और संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…