• 08/07/2026

Aaj ka Rashifal 8 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 8 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the love

Aaj ka Rashifal 8 July 2026: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और श्री शीतलाष्टमी व्रत है।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जुलाई 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। आज आर्ट और मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के नये अवसर मिलने के योग हैं कारोबार आपको बढ़िया सफलता मिलेगी। आज एक नया प्रोजेक्ट आपको दिया जाएगा आप उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगा। फलों का बिजनेस करने वाले लोगों की इनकम आज बढ़ेगी। आज आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पेट की समस्या से आज आपको राहत मिलेगी उचित मात्रा में पानी अवश्य पिएं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक-  7

वृष राशि- 

आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप अपने बिजनेस में नई शुरूआत करेंगे। आभूषणों के कारोबार मे आज आपको दोगुनी सफलता मिलेगी। आज समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा इस दौरान आप नये लोगों से मिलेंगे साथ ही कुछ नया सीखने को मिलेगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।आज आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने कामों को प्राथमिकता दें इस दौरान आप ओवर कॉन्फिडेन्स से बचें। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राग बनी होगी। आज सेहत को नजर अंदाज ना करें, अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक-  5

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। कारोबार में बदलाव को लेकर लिए गए फैसले आज सही साबित होंगे। आज मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। आज किसी बड़े अधिकारी या राजनेता से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा आपसी तालमेल देखकर आपको खुशी होगी। आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ शानदार रहेगी। आज किए गए प्रयासों में दोगुना लाभ होगा। आप आर्थिक तौर पर खुद को मजबूत पायेंगे और जो लोग चिकित्सा से जुड़ें हैं, उन्हें नई आज उपलब्धियां मिलेंगी। आज आप लवमेट के साथ किसी मनपसंद जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे। आज आपको क्रोध करने से बचना चाहिए किसी से भी बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। अपना खानपान और दिनचर्या आज संयमित रखें इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक-  5

कर्क राशि- 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नये फैसले लेंगे। आज ऑफिस में आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की सराहना होगी। बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ा काम आज बन सकता है। आज आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा आपकी आर्थिक स्थिति में स्टेबिल्टी रहेगी। आज बिजनेस ट्रिप पर जाने के असार बन रहे है जहां आपको सुखद अनुभव के साथ मानसिक सुकून मिलेगा। होटल और रेस्टोरेंट का काम करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप परिवार के खुशहाल माहौल में दिन बिताएंगे। आज लिया गया निर्णय आगे निकट भविष्य मे आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक-  4

सिंह राशि- 

सिंह राशि वालों का आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके करियर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मिलेंगी आपका सरकारी काम पूरा जाएगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपको नौकरी में लाभ होगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही भागदौड़ से आज राहत मिलेगी जिससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी अनुभवी और धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगी और आपको नई दिशा मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही आपकी लाइफस्टाइल में बदलाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे संतान की ओर से आज बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी यह शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी की हो सकती है। आज गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक-  4

कन्या राशि- 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार जगत से जुड़े कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। परीक्षा में पूर्ण अध्ययन से छात्र कामयाबी पा सकेंगे। महिलाएं आज व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट न करें। आज विद्यार्थियों को अपनी टीचर के मार्गदर्शन का पूरी तरह पालन करना चाहिए। जीवनसाथी से आज आपकी अच्छी आपसी समझ बनेगी आप आनंदित महसूस करेंगे। आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है खासकर कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। आज व्यापारिक गतिविधियों में सफलता मिलने से आर्थिक क्षेत्र में बड़ा धनलाभ मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। अच्छी फिटनेस के लिए व्यायाम करें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक-  2

तुला राशि- 

आज का दिन नए अनुभव लेकर रहेगा। आज परिवार में आज मांगलिक कार्यक्रम करवाएंगे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी खास संपर्क से आज लाभ होगा। आज छात्रों को उनके फेवरिट कालेज में दाखिल मिल जाएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज नई नौकरी ज्वॉइन करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आज ऑफिस में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आज आप पारिवारिक परंपरा और संस्कार बनाए रखने के लिए आप अच्छे प्रयास करेंगे। आज घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप डॉक्टर से सुझाव लेंगे। खानपान सामग्री के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज फायदा रहेगा। आज खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक-  9

वृश्चिक राशि- 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आज आप किसी बिजनेस में धन निवेश करेंगे तो आने वाले समय में लाभ अवश्य मिलेगा। आज आप व्यापार बढ़ाने के लिए आज कुछ नयी योजनाओं पर काम कर सकते है। आपका रुका हुआ पैसा आज वापस आ सकता है। आज आप समाज कल्याण के कार्यों में योगदान देंगे जरूरतमंद बच्चों को उनके जरूरत की चीजें बाटेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है आपकी संतान का भाग्योदय होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप व्यायाम अवश्य करें। आज आपका दांपत्यजीवन बेहतरीन रहने वाला है, जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक-  4

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आप किसी खास काम के लिए प्रयासरत हैं, तो उसमें उचित सफलता मिल सकती है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने बच्चों से संस्कार और संस्कृति से जुड़ी जानकारी साझा करें बच्चे काफी मोटीवेट होंगे। आज कामकाज से जुड़ी छोटी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आज आपको आपके सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आज आपको अपनी मनपसंद जगह घूमने का मौका मिलेगा जहां आप बहुत कुछ नया सीखेंगे। आज आपकी जॉब में सैलरी बढ़ने के योग हैं और आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज परिवारवालों की सेहत का खास ख्याल रखें।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक-  7

मकर राशि- 

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहने। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आज वैवाहिक जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें आज आप अपने बड़ बोलेपन से बचें इस दौरान किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। आज व्यापार में धन लाभ के योग हैं लेनदेन करते समय खास ध्यान रखें। आज आप अपना कुछ समय परिवार और दोस्तों के साथ गुजारें या मनोरंजन के लिए भी निकालें, अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से रुका हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। सेहत अच्छी होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक-  4

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा साथ ही छात्रों के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी एक नयी पहचान बनाने में सफल रहेंगे अपनी कड़ी मेहनत से विरोधियों को चुनौती दे पाएंगे। आज आपका मन नए कार्यों में लगेगा और आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। नौकरी में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। आज रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है इस दौरान आप आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें, साथ ही वाणी में मधुरता लाएं। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप डॉक्टर से सलाह लेंगे।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक-  1

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सोची हुई योजनाएं सफल होती दिखेंगी। आप खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आज आप अपना नया बिजनेस स्टार्ट करने की योजना बनाएंगे। आज पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय में आर्थिक फायदा मिलेगा इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके निजी

रिश्तों में सुधार आएगा। घर परिवार में छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। आज आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहें। आज बेवजह गुस्सा करने से बचें। आज मानसिक शांति के लिए योग करें। आज काम को लेकर आपके मन मे नए-नए विचार आएंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक-  5

Related post

मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा 9 जुलाई को दीदी के गोठ का वार्षिकोत्सव

मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा 9 जुलाई…

Spread the loveरायपुर-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान अंतर्गत संचालित  ‘दीदी के…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने…
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी…

Spread the loveघर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय…