• 08/07/2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, बारिश पर लगेगा ब्रेक, बढ़ेगा तापमान; जानें पूरे प्रदेश का हाल

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, बारिश पर लगेगा ब्रेक, बढ़ेगा तापमान; जानें पूरे प्रदेश का हाल
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं एक-दो स्थानों पर वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भी चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक असर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिला, जहां कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी रायपुर में दो दिनों बाद बुधवार सुबह सूरज निकलने से लोगों को राहत मिली और मौसम साफ नजर आया।

आज से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की तीव्रता कम रहेगी। हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक की संभावना है, लेकिन कुल मिलाकर बारिश में कमी आने से अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) अब धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके कमजोर पड़ने की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण लगभग 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक फैली मौसमी द्रोणिका (Seasonal Trough) उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। वहीं उत्तर-पूर्व अरब सागर से बांग्लादेश तक एक अन्य द्रोणिका भी सक्रिय है, जिसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर बना हुआ है।

दुर्ग रहा सबसे गर्म, राजनांदगांव और पेंड्रा रोड सबसे ठंडे

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजनांदगांव और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा वज्रपात के समय आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…