• 18/07/2026

राजधानी में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कारोबारी ने पत्नी समेत 3 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या, इलाके में दहशत

राजधानी में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कारोबारी ने पत्नी समेत 3 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या, इलाके में दहशत
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बैटरी व्यवसाय से जुड़े 45 वर्षीय सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू अपने किराए के मकान में मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आशंका है कि उन्होंने पहले पत्नी और तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और बाद में खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना में परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा बरामद हुआ। वहीं मृतकों के मुंह से झाग निकलने के कारण पुलिस जहर दिए जाने की आशंका जता रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद मकान को सील कर दिया गया।

आठ महीने पहले किराए के मकान में आया था परिवार

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार निवासी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू पिछले करीब आठ महीने से संजय नगर मदनी चौक में रहने वाले सय्यद उमेर अली के मकान में परिवार सहित किराए पर रह रहा था। परिवार में पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) शामिल थे। शाहिद पुरानी बैटरियों का कारोबार करता था, जबकि उसका बेटा एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

बंद घर और बदबू से हुआ घटना का खुलासा

पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार रात के बाद से परिवार का कोई सदस्य दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार को पूरे दिन घर बंद रहने और अंदर से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को संदेह हुआ। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर शाहिद का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव कमरे में जमीन पर पड़े थे। पुलिस का अनुमान है कि घटना गुरुवार देर रात की हो सकती है।

जहर देकर हत्या की आशंका

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और मृतकों की स्थिति को देखते हुए शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि पहले भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर पत्नी और बच्चों को दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शाहिद ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगा।

भाई ने की पहचान, पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक, मृतक का भाई जहीर अली रायपुर के कुकरीपारा इलाके में रहता है। उसी ने पांचों शवों की पहचान की। पुलिस मकान मालिक सहित परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

बेटियों के नहीं दिखने से पड़ोसियों को हुआ संदेह

Raipur Suicide News: स्थानीय लोगों ने बताया कि, शाहिद की दोनों बेटियां अक्सर पड़ोस में रहने वाले किरायेदारों के घर आती-जाती थीं। गुरुवार रात के बाद उनके नजर नहीं आने और पूरे दिन घर बंद रहने से लोगों को शक हुआ। जब कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब मकान मालिक को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद इस दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ।

Related post

14 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सरोना , बालोद स्टेशन का हुआ कायाकल्प

14 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बालोद…
सेवा-सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाएं, अब 442 डिजिटल सुविधाएं एक ही केंद्र पर, घर बैठे बन रहे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

सेवा-सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाएं, अब 442 डिजिटल…

Spread the loveरायपुर: राज्य सरकार की डिजिटल सुशासन पहल के तहत संचालित सेवा-सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं का सबसे…
CG : इलाके में मिली अज्ञात महिला की लाश, क्राइम ब्रांच समेत पुलिस जांच में जुटी

CG : इलाके में मिली अज्ञात महिला की लाश,…

Spread the loveदुर्ग।  दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलगांव नाला किनारे जंगलनुमा इलाके…