• 24/07/2026

CG : ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG : ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Spread the love

रायपुर।  एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एक मामले की जांच महिला हेड कांस्टेबल कर रही थी। शिकायत मिली थी कि महिला कांस्टेबल भयादोहन कर पैसे की डिमांड कर रही थी। दो पक्षों के बीच समझौता कराने के नाम पर प्रधान आरक्षक ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की कार्रवाई की।

योजना के तहत शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे नोट आरोपी प्रधान आरक्षक को दिए। रुपये लेते ही एसीबी की टीम ने थाने के भीतर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कुछ देर बाद इस मामले में एसीबी की तरफ से विस्तार से जानकारी दी जायेगी।

Related post

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला…

Spread the loveरायपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…
लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकजीवन की सहज संवेदनाएं और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं के रंगों से…
पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल,…

Spread the love00 व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – वर्मा 00 विद्यार्थियों…