• 28/07/2026

CG – मौत का सफर : उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता, रेस्क्यू जारी…

CG – मौत का सफर : उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता, रेस्क्यू जारी…
Spread the love

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मानसून की भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। नाले से ऊपर बह रहे पानी के बावजूद कार सवार दंपति नाला पार कर रहे थे। तेज बहाव के कारण कार नाले में बह गई। इस दर्दनाक घटना में कार में सवार एक दम्पति लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश में प्रशासन और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। गनीमत यह रही कि कार के पूरी तरह बहने से पहले एक अन्य यात्री ने चलती गाड़ी से नाले में कूदकर अपनी सूझबूझ से जान बचा ली।

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास लात नाला पड़ता है। बीते दो तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी के अलावा नाले भी उफान पर है। नाले के ऊपर से पानी बह रहा है। पानी का बहाव काफी तेज है। तेज बहाव वाले पानी में कार सवार दंपति ने नाले से निकलने की कोशिश की। नाले के बीच में आते ही पानी के तेज बहाव के कारण कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बहाव तेज होने के कारण कारण बहकर नाले में जा गिरा। कार देवनारायण पटेल ड्राइव कर रहे थे, बाजू की सीट पर उनकी पत्नी बैठी थी।

कार मिली, पति-पत्नी का नहीं चल पाया पता

नाला से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर बहकर कार चली गई थी। औरा चक्का के पास कार को बरामद कर लिया है। कार के भीतर पति पत्नी नहीं मिले। आशंका जताई जा रहा है, उफान और तेज बहाव के कारण बहकर आगे चले गए होंगे। बहरहाल सारंगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक…

Spread the love विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का गौरव, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा : मुख्यमंत्री…
Monsoon Update: मानसून हुआ मेहरबान, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, जलभराव से बढ़ी परेशानी

Monsoon Update: मानसून हुआ मेहरबान, रायपुर समेत कई जिलों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में…
BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर,भोरमदेव मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर,भोरमदेव…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:30…