• 02/08/2026

रायपुर से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू, पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ

रायपुर से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू, पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ
Spread the love

100 सप्ताह तक देशभर में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, रायपुर के लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे मौजूद

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राजधानी रायपुर के लोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करें तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इस दिशा में जागरूक करने की अपील की।

लोक भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।

100 सप्ताह तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ 2 अगस्त 2026 से शुरू होकर अगले 100 सप्ताह तक देशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), माय भारत युवा संगठन और अन्य युवा संगठनों के सहयोग से व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों में नशामुक्ति शपथ, जागरूकता रैलियां, पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लघु फिल्म प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान और सामुदायिक संवाद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Related post

CG – आकाशीय बिजली का कहर : 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

CG – आकाशीय बिजली का कहर : 3 की…

Spread the loveजांजगीर-चांपा-  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो…
Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान.. इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…
झीरम घाटी हत्याकांड : NIA कोर्ट के फैसले का आदिवासी समाज ने किया विरोध, अब हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

झीरम घाटी हत्याकांड : NIA कोर्ट के फैसले का…

Spread the loveजगदलपुर. झीरम घाटी हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले के बाद अब आदिवासी समाज भी खुलकर सामने आया है.…