• 06/08/2026

Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the love

Aaj ka Rashifal 6 August 2026: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 14 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतलाष्टमी व्रत है। सभी राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्र अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। जैसा मेष को कारोबार में डबल प्रॉफिट होने के योग हैं, तो वृष राशि वालों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन राशि के लिए दिन बहुत फायदेमंद होगा और किसे बरतनी होगी सावधानी। पढ़िए मेष से कन्या राशि तक का दैनिक राशिफल, शुभ रंग व शुभ अंक भी जानिए।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको कारोबार में डबल मुनाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस राशि के छात्र हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की तैयारी कर सकते हैं। आज अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो माता-पिता के साथ विचार-विमर्श अवश्य कर लें। आज आप किसी काम में अपने दोस्त से सलाह ले सकते हैं।

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 1

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपको तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएंगे। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर किसी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें, जिससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। आज अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। टीचर किसी विषय को बहुत अच्छे से समझाएंगे।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 5

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता आएगी। आज आपको परिवार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज का समय आपको लाभ दिलाएगा, लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज आप घर के पेंडिंग कार्यों को करने में सफल रहेंगे। आज विद्यार्थियों और युवाओं को किसी खास प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने की संभावना है। आज आप जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जाएंगे, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 6

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों का प्रोजेक्ट पूरा होगा, जिससे बॉस आपसे खुश होंगे। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको थकान हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको नई जानकारियां भी मिल सकती हैं। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 9

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप सबसे पहले उन कार्यों को करें, जो काफी समय से पेंडिंग पड़े हैं। आज आपको खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आप अपने घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए घर की व्यवस्था को सुधारेंगे। आज छात्रों की पढ़ाई से संबंधित समस्या दूर होगी, जिससे आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 4

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको दोगुना लाभ होगा। आज आपको रोजगार में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप अपने काम को दोगुनी रफ्तार से करने का प्रयास करेंगे। आज आप शाम को दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, जिससे आपका माइंड फ्रेश होगा।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 3

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। आज आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ेगा। आज आप नेगेटिव व्यक्तियों से दूर रहें और अपने मनोबल को मजबूत करें। आज आपको कम्पनी की तरफ से विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कम्पनी की तरफ से आपको जॉब ऑफर मिल सकता है।

  • शुभ रंग – नारंगी
  • शुभ अंक – 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। यदि आज आप कोई शॉप ओपन करना या शिफ्ट करना चाहते हैं, तो उससे जुड़ी सारी जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें। आज आप अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन लेकर आएं, जिससे एम्पलॉय के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहें। आज आपको इन्वेस्टमेंट से जुड़ी अच्छी डील मिल सकती है, इसलिए आप सोचने में ज्यादा वक्त न लगाएं, अन्यथा डील आपके हाथ से निकल सकती है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग – इंडिगो
  • शुभ अंक – 8

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके अधिकतर काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आज आप कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठी कर लें। आज आप खुद के फैसलों पर यकीन रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आज आप किसी भी काम की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी लेने से बचें, अन्यथा आपको मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फैमिली के लिए समय निकालेंगे, जिससे बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ अहम फैसले भी करेंगे।

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 9

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं, जिससे आने वाले समय में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सके। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई से रिलेटेड आ रही किसी प्रकार की समस्या से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने परिवार को खुश रखने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप सफल होंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 6

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज व्यापारिक दृष्टि से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज आप अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज बेहतरीन मौका मिलेगा, जिससे आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा और आप अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग करेंगे।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 7

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। आज आपकी नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी और आपके रुके हुए काम पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। बेहतर होगा अगर आप सामान की लिस्ट बना लें। आज अचानक आपके घर में मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। आज आप अपनी भावनाओं के ऊपर कंट्रोल करें और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 2

Related post

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष की अष्टमी, देखें गुरुवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka panchang 6 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…