• 09/08/2026

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

जांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ठगने की कोशिश की थी, लेकिन सतर्कता के चलते रकम बच गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद काले कागज को विशेष केमिकल से असली नोट में बदलने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती थी।

मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड शिवप्रसाद मनहर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिवप्रसाद मनहर पूर्व में भी नकली नोट से जुड़े मामलों में चालान हो चुका है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से केमिकल पाउडर, 6 नग काले कागज और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान के आधार पर पुलिस ठगी के तरीके और आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है।

मामले में सायबर थाना और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related post

Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj ka Rashifal 30 September 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal 30 September 2026: आज का दिन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026: आज चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप…
ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…