• 11/08/2026

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन
Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक भव्य और गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा आयोजित इस विशेष ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित शासन और संगठन का शीर्ष नेतृत्व शिरकत करेगा।

​बुधवार 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नवा रायपुर के सेक्टर 24 के एम-12 स्थित आवास परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी।

छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व का विशेष धार्मिक और कृषि महत्व है। इस दिन किसान अपने हल-नागर और कृषि औजारों की पूजा कर अच्छी फसल व राज्य की सुख- समृद्धि की कामना करते हैं। गृह प्रवेश और हरेली के इस दोहरे शुभ अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों और शुभचिंतकों को सहर्ष ‘नेवता’ (निमंत्रण) भेजकर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पकवानों और लोक-संस्कृति के इस उल्लास में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related post

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले…

Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद 00 युवा शक्ति, नवाचार…
कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़

कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने मंत्री नेताम को दी बधाई रायपुर। राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन रबी अभियान…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य,…