• 12/08/2026

बड़ा हादसा: लोहे का दरवाजा खोलते ही महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: लोहे का दरवाजा खोलते ही महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत
Spread the love

बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगंवा में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला घर में अकेली थी और घर के लोहे के दरवाजे को खोलने के दौरान उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में रोपा लगाने गए थे। शाम को घर लौटने पर परिजनों ने महिला को दरवाजे से चिपका हुआ पाया।

लोहे के दरवाजे में उतरा था करंट
जानकारी के मुताबिक ग्राम झरगंवा निवासी रतिराम पैंकरा की बेटी सलीना पैंकरा (लगभग 25 वर्ष) सोमवार को घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में रोपा लगाने गए हुए थे। इसी दौरान सलीना घर में लगे लोहे के दरवाजे को खोलने पहुंची। दरवाजे में घरेलू बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। दरवाजे को छूते ही सलीना करंट की चपेट में आ गई और वहीं चिपक गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश
परिजन जब खेत में रोपा लगाने के बाद शाम को घर वापस लौटे तो सलीना को लोहे के दरवाजे में अचेत अवस्था में चिपका हुआ देखा। स्थिति देखते ही उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिवार के सदस्य भी करंट प्रवाहित दरवाजे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
मृतका के पिता रतिराम पैंकरा ने बताया कि सलीना का विवाह हो चुका था, लेकिन वह करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके झरगंवा में रह रही थी। सोमवार को घर में अकेली रहने के दौरान वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बतौली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस द्वारा घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बिजली के लोहे के दरवाजे में करंट कैसे प्रवाहित हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच के बाद परिवार को मिलेगा मुआवजा
बिजली करंट से मौत के मामले में बिजली विभाग के एई आरपी सिंह ने बताया कि ऐसे मामलों में नियमानुसार मुआवजे का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद पात्रता के अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। घटना ने घरेलू बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर लोहे के दरवाजे, ग्रिल और अन्य धातु की वस्तुओं में करंट उतरने की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में बिजली से जुड़ी खराबी सामने आने पर तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देना जरूरी है।

Related post

मंत्री अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्याएं और सुझाव, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मंत्री अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की…

Spread the loveरायपुर। मंत्रालय, नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे…
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार, डिजिटल गवर्नेंस और कौशल विकास की दिशा में तीन महत्वपूर्ण पहल नवा रायपुर अटल…
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक नशामुक्ति पदयात्रा में हुए शामिल मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने…