• 30/08/2026

थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही आए करंट की चपेट में युवक की मौत, बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा

थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही आए करंट की चपेट में युवक की मौत, बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा
Spread the love

रायपुर। विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे पुलिस आरक्षक भी करंट की चपेट में झुलस गया और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसान मृतक की पहचान रमेश ठाकुर (32) निवासी बिल्हा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। रमेश किसी काम से विधानसभा थाना आया था। इसी दौरान वह थाना परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर के पास पानी पीने पहुंचा। जैसे ही उसने वाटर कूलर को छुआ, उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। रमेश को करंट लगा देखकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान आरक्षक गुलाल वर्मा भी करंट की चपेट में आ गया और झुलस गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। रमेश को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल आरक्षक गणेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद थाना परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और विद्युत विभाग की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीएसईबी के अधिकारी और कर्मचारी भी थाना परिसर पहुंचे और वाटर कूलर समेत पूरे विद्युत कनेक्शन की जांच शुरू की। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि वाटर कूलर में करंट कैसे आया और विद्युत प्रवाह बाहर तक कैसे पहुंचा। जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, अगले 5 दिन भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी बारिश की…

Spread the loveCG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। सितंबर की शुरुआत से…
छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह…
जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…बस्तर में राखी ने बदली ‘दुश्मनी’ की परिभाषा 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…बस्तर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक भावुक और बदलाव का संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई।…