• 30/08/2026

भीषण हादसा! कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, दूसरा युवक लापता….

भीषण हादसा! कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, दूसरा युवक लापता….
Spread the love

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक युवक लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पढ़िए पूरी खबर

यह हादसा सांकरा थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। रविवार को वो जोक नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान कार बाइक से जा भिड़ी और फिर बाइक के साथ कार भी नदी में गिर गई।

एक की मौत, एक लापता

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से कार सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन एक की मौत हो गई। वही बाइक सवार युवक गहरे पानी में लापता हो गया है।

चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान

इधर घटना की सूचना मिलते ही सांकरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related post

हाथी का खौफ! जंगल गए ग्रामीण का हाथी से हुआ सामना, हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में पसरी दहशत….

हाथी का खौफ! जंगल गए ग्रामीण का हाथी से…

Spread the loveसूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिल में हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है. जजवाल गांव के पास…
नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा…

Spread the loveरायपुर: जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो उसके साथ परिवार, समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। महिलाओं…
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की…

Spread the loveरायपुर: राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है…