• 01/09/2026

CG : 3 दिन स्थानीय अवकाश का आदेश जारी, कल भी रहेगी छुट्टी, यहां जारी रहेगा कामकाज

CG : 3 दिन स्थानीय अवकाश का आदेश जारी, कल भी रहेगी छुट्टी, यहां जारी रहेगा कामकाज
Spread the love

बिलासपुर।  हिंदू धर्म में हल छठ या हल षष्ठी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में इसे हरछठ, ललई छठ और बलराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। हल छठ पर्व के अवसर पर बिलासपुर जिले में 2 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। स्थानीय अवकाश के चलते जिले में संबंधित शासकीय कार्यालयों में सामान्य कामकाज नहीं होगा।

हालांकि, यह स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा। इन दोनों संस्थानों में निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का जन्म हुआ था। उन्हें शेषनाग का अवतार भी माना जाता है। भगवान बलराम का प्रमुख अस्त्र हल था, इसी वजह से इस पर्व को हल षष्ठी या हल छठ कहा जाता है।

हल छठ के अवसर पर माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर जिले में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Related post

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, SP ने जारी किया आदेश…..

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन 6…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने…
CG : कंटेनर में बना रखा था गुप्त चैंबर, पुलिस ने खोला राज तो निकला 2.23 करोड़ का गांजा, चालक गिरफ्तार

CG : कंटेनर में बना रखा था गुप्त चैंबर,…

Spread the loveकबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर…
माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए…

Spread the loveरायपुर।माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज के लंबे समय से बंद…