• 02/09/2026

दिशा सालियान मर्डर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सीबीआई करेगी जांच

दिशा सालियान मर्डर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सीबीआई करेगी जांच
Spread the love

मुंबई। करीब छह साल पुराने दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम आदेश देते हुए जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया है। अदालत ने एजेंसी को एफआईआर दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू करने और दिशा के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करने को कहा है। इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दिशा के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया था कि उनकी बेटी की मौत की पहले हुई जांच में कई सवाल अनसुलझे रह गए। उन्होंने स्वतंत्र जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई के बाद CBI को मामले की जांच आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि CBI अब पहले की जांच से जुड़े सभी रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर मामले की शुरुआत से पड़ताल करेगी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल उपलब्ध सबूतों के आधार पर ही की जाएगी। दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद हुई थी। शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना और बाद में आत्महत्या बताया गया था। हालांकि, उनके पिता लगातार निष्पक्ष जांच की मांग करते रहे। अब CBI जांच के आदेश के बाद मामले की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related post

ग्रामीणों के लिए सरकार के संकट से पहले सुरक्षा वाला विकास मॉडल चाहिए : खरगे

ग्रामीणों के लिए सरकार के संकट से पहले सुरक्षा…

Spread the loveनयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि किसी भी दल की सरकार को ग्रामीणों को केवल सूखा,…
राम मंदिर को मिला पहला सीईओ, जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

राम मंदिर को मिला पहला सीईओ, जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे…

Spread the loveअयोध्या। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) को लेकर निर्णय हो गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के…
मंत्री राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मंत्री राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय…

Spread the love00 हितग्राहियों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने और मैदानी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश रायपुर। महिला एवं बाल विकास…