• 03/09/2026

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम,भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम,भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। रायपुर के लिए भी मौसम विभाग ने 3 सितंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है।मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

Related post

किरण सिंह देव से मिले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली में जाना हाल; डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली

किरण सिंह देव से मिले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन,…

Spread the loveरायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में…
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बोले-पैनिक नहीं,सतर्क रहें

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य…

Spread the loveरायपुर –छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयानसमें…
छत्तीसगढ़ : 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल…

छत्तीसगढ़ : 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को…