• 08/09/2026

Aaj Ka Panchang: भौम प्रदोष पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: भौम प्रदोष पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल
Spread the love

Aaj Ka Panchang: आज भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ कई शुभ योग बन रहे हैं. शाम 4:39 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह तक रहेगा. पंचांग के अनुसार पूजा, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की जानकारी जानना भी जरूरी है. खासतौर पर प्रदोष व्रत रखने वाले भक्तों के लिए शाम का समय महत्वपूर्ण रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं 8 सितंबर का पूरा पंचांग, पूजा का शुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र, योग और इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

दोपहर 2:43 बजे तक रहेगी कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि

8 सितंबर 2026 (मंगलवार) को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 2:43 बजे तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन भौम प्रदोष व्रत है; भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है. शाम 6:35 मिनट से रात 8:52 मिनट तक पूजा करना फलदाई रहेगा. जब प्रदोष मंगलवार को पड़ता है तो उसे भौम प्रदोष कहते हैं.

पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा सूर्य

मंगलवार सुबह 6:15 बजे सूर्योदय और शाम 6:34 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 3:02 बजे चंद्रोदय और दोपहर 4:46 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा, जबकि चंद्रमा शाम 04:39 बजे तक पुष्य नक्षत्र में रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा.

कब बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

मंगलवार को शाम 4:39 से अगले दिन सुबह 6:03 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, वहीं अगली सुबह 00:39 बजे तक परिघ योग रहेगा, इसके बाद शिव योग शुरू हो जाएगा. अभिजित मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:49 तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल सुबह 10:40 से दोपहर 12:09 बजे तक रहेगा.

राहुकाल

वहीं, राहुकाल दोपहर 3:29 बजे से 5:01 बजे और गुलिक काल दोपहर 12:24 से 1:56 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, यमगंड काल सुबह 9:19 से दोपहर 10:52 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है.

मंगलवार को इस दिन सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेगा जबकि चंद्रमा कर्क राशि में स्थित रहेगा. उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है.

Related post

Aaj Ka Rashifal 8 September 2026 : नौकरी, पैसा, कारोबार और रिश्तों में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 8 September 2026 : नौकरी, पैसा,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 8 September 2026 :आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन…
नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी…
आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी

आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक…

Spread the loveरायपुर :पारंपरिक कृषि पर निर्भरता से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ने वाली ग्रामीण महिलाओं की सूची में अब सारंगढ़-बिलाईगढ़…