• 17/09/2026

झीरम घाटी में हुआ बर्बर हत्याकांड के दोषियों को दी गई मृत्युदंड की सजा है न्याय की जीत – सीएम साय

झीरम घाटी में हुआ बर्बर हत्याकांड के दोषियों को दी गई मृत्युदंड की सजा है न्याय की जीत – सीएम साय
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झीरम घाटी में हुआ बर्बर हत्याकांड छत्तीसगढ़ के इतिहास का वह पीड़ादायक अध्याय है, जिसकी कटु स्मृतियां हमें लंबे समय तक पीड़ा देती रहेंगी। इस जघन्य कम्युनिस्ट हिंसा में हमने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों को भी खोया है। मामले में दोषी पाए गए दस माओवादियों को जगदलपुर एनआईए कोर्ट द्वारा दी गई मृत्युदंड की सजा न्याय की जीत है। एनआईए ने जिस तरह इस जांच को अंजाम तक पहुंचाया, उसकी भी सराहना होनी चाहिए।
आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लौह संकल्प और उनके दृढ़ नेतृत्व में हमने सशस्त्र माओवाद के चंगुल से प्रदेश को मुक्त कराया है। दशकों से माओवादी हिंसा झेल रहा बस्तर आज शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है। यह अवसर विशेषकर जनजाति समाज की लाश पर राजनीति करने वालों और आतंक को बौद्धिक एवं वैचारिक समर्थन देने वालों के लिए आत्मचिंतन का भी अवसर है। दिमागी नक्सल भी यह जान लें कि निहित स्वार्थ के कारण किसी भी आतंक को प्रश्रय और आसरा देने का परिणाम सबके लिए विनाशकारी ही होता है। भारतीय लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध लडऩे वाले आतंक का भस्मासुर किसी विचार या क्षेत्र की सरहद को नहीं मानता है। यह समझकर उन्हें अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए।झीरम के उस क्रूर हमले में अपने प्राण गंवाने वाली सभी दिवंगत आत्माओं को नमन। विनम्र श्रद्धांजलि।

Related post

बड़ी खबर: झीरम घाटी के 10 गुनहगारों को फांसी, 13 साल बाद मिला न्याय!

बड़ी खबर: झीरम घाटी के 10 गुनहगारों को फांसी,…

Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद अदालत ने सजा का ऐलान…
BREAKING : आज 17 सितंबर को सभी जिलों में मनेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, CM साय रायपुर में रहेंगे मौजूद, GAD ने जारी की मंत्रियों-सांसदों और विधायकों की सूची

BREAKING : आज 17 सितंबर को सभी जिलों में…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन…
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – शर्मा

डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली…

Spread the love00 मेडिकल कॉलेज कवर्धा में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ 00 उप मुख्यमंत्री और सांसद ने विद्यार्थियों का…