• 17/09/2026

BREAKING : आज 17 सितंबर को सभी जिलों में मनेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, CM साय रायपुर में रहेंगे मौजूद, GAD ने जारी की मंत्रियों-सांसदों और विधायकों की सूची

BREAKING : आज 17 सितंबर को सभी जिलों में मनेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, CM साय रायपुर में रहेंगे मौजूद, GAD ने जारी की मंत्रियों-सांसदों और विधायकों की सूची
Spread the love
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को राज्य के सभी 33 जिलों में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित होगा। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर सभी जिलों के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है।

राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा रायपुर जिले के अन्य कार्यक्रमों में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।

देखें जिलों में अतिथियों की सूची:

रायपुर: विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री
मुंगेली: तोखन साहू, केंद्रीय मंत्री
बिलासपुर: अरुण साव, उप मुख्यमंत्री
बस्तर: विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
बलरामपुर-रामानुजगंज: रामविचार नेताम, मंत्री
बेमेतरा: दयाल दास बघेल, मंत्री
नारायणपुर: केदार कश्यप, मंत्री
कोरबा: लखन लाल देवांगन, मंत्री
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
रायगढ़: ओ.पी. चौधरी, मंत्री
बलौदाबाजार-भाटापारा: टंकराम वर्मा, मंत्री
सूरजपुर: लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
सरगुजा: राजेश अग्रवाल, मंत्री
गरियाबंद: बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
दुर्ग: विजय बघेल, सांसद
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: संतोष पाण्डेय, सांसद
कोरिया: चिंतामणी महाराज, सांसद
महासमुंद: रूपकुमारी चौधरी, सांसद
जशपुर: राधेश्याम राठिया, सांसद
सक्ती: कमलेश जांगड़े, सांसद
बीजापुर: महेश कश्यप, सांसद
बालोद: भोजराज नाग, सांसद
सारंगढ़-बिलाईगढ़: देवेन्द्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद
कोंडागांव: लता उसेंडी, विधायक
जांजगीर-चांपा: अमर अग्रवाल, विधायक
राजनांदगांव: धरम लाल कौशिक, विधायक
धमतरी: अजय चन्द्राकर, विधायक
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: प्रणव कुमार मरपची, विधायक
कांकेर: विक्रम उसेंडी, विधायक
दंतेवाड़ा: चैतराम अटामी, विधायक
सुकमा: रूप सिंह मण्डावी, अध्यक्ष (छ.ग. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग)

Related post

छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का दौर! मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, जानिए अपने जिले का हाल

छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का दौर! मौसम विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश का दौर कुछ कमजोर नजर आ रहा है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आने…
छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज, मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा…..

छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज, मुख्य…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और प्रत्येक पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने…
श्रमवीरों को आज सीएम साय करेंगे सम्मानित

श्रमवीरों को आज सीएम साय करेंगे सम्मानित

Spread the loveरायपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का…