• 17/09/2026

CG- पिता का दोस्त ही निकला दरिंदा, चिप्स देने के बाद मासूम बच्ची से की घिनौनी हरकत……

CG- पिता का दोस्त ही निकला दरिंदा, चिप्स देने के बाद मासूम बच्ची से की घिनौनी हरकत……
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के परिचित पड़ोसी ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया और आरोपी के चंगुल से निकलकर वहां से भाग गई। परिजनों की शिकायत के बाद टिकरापारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की है। पुलिस ने आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम को आरोपी नाबालिग के घर में घुसा था। उसने पहले नाबालिग को चिप्स दिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने और रेप की कोशिश करने का आरोप है। नाबालिग ने विरोध किया और आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग गई। शिकायत मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related post

लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा

लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के…

Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : साय रायपुर। भाजपा रायपुर…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग…

Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026…
डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल डेका

डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और…

Spread the love00 खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए दो वर्ष का रोडमैप तैयार करने के दिए निर्देश, बस्तर में…