• 24/09/2026

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा
Spread the love

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब 56 दिनों तक चले इलाज के बाद रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भी किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका स्वागत किया

रायपुर पहुंचने के बाद किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लौटने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उपचार के दौरान उन्हें जिस तरह से लोगों का स्नेह, समर्थन और शुभकामनाएं मिलीं, उसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक सभी ने मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने विपक्ष और दूसरे राजनीतिक दलों से मिले स्नेह का भी उल्लेख करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया

नए प्रदेश प्रभारी को लेकर कही यह बात

भाजपा के प्रदेश संगठन में हाल ही में हुई नई नियुक्तियों पर भी किरण सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने जा रहीं स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभु को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी लोग मिलकर एकजुटता के साथ संगठन के लिए काम करेंगे।

ऐसे हुआ था हादसा

किरण सिंह देव के साथ 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना हुई थी। वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर उनकी कार आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में वे घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका उपचार और ऑपरेशन किया गया। इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चलता रहा। अब स्वास्थ्य लाभ के बाद किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ वापस लौट आए हैं।

Related post

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन, चक्रधर समारोह ने रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दी नई पहचान : ओ.पी. चौधरी

महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन, चक्रधर…

Spread the loveकला एवं संगीत महाविद्यालय की स्थापना, अगले पांच वर्षों में 10 नए ऑक्सीजन गार्डन सहित विकास कार्यों का रोडमैप…