• 27/09/2026

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। हालांकि,प्रदेश के 17 जिलों में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। लगातार बारिश के चलते प्रदेशभर के नदी-नाले और बांध उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। वहीं, सितंबर महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 5 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Related post