• 29/09/2026

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, अब घटेगी बारिश की रफ्तार; जानिए अब तक कहां कितनी हुई बारिश…

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, अब घटेगी बारिश की रफ्तार; जानिए अब तक कहां कितनी हुई बारिश…
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर पड़ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, अब इसके कमजोर होने के साथ ही आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

प्रदेश में सामान्य से 5.6 फीसदी ज्यादा बारिश

एक जून से 26 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कुल 1150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 1089.6 मिमी है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 5.6 फीसदी अधिक बारिश हुई है। प्रदेश के 14 जिलों में बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में हुई है। यहां 1551.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 71.1 फीसदी अधिक है। वहीं नारायणपुर में 1720.2 मिमी, गरियाबंद में 1462.1 मिमी, बालोद में 1311.8 मिमी, रायपुर में 1303.6 मिमी और धमतरी में 1301.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर में सामान्य से 41.6 फीसदी ज्यादा बारिश

राजधानी रायपुर में भी इस सीजन बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर है। रायपुर में अब तक 1303.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 41.6 फीसदी अधिक है। गरियाबंद में सामान्य से 35.6 फीसदी, बालोद में 25.7 फीसदी और धमतरी में 22.2 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इसके अलावा महासमुंद में सामान्य से 24.7 फीसदी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 35 फीसदी अधिक बारिश हुई है। दुर्ग जिले में अब तक 963.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 17.6 फीसदी ज्यादा है।

इन जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम

प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सामान्य से 20.3 फीसदी कम, बीजापुर में 19.1 फीसदी कम, जबकि सुकमा और बेमेतरा में 17.3 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। कांकेर में भी सामान्य से 16.9 फीसदी कम बारिश हुई है।

सबसे कम बारिश वाले जिले:

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 20.3% कम
बीजापुर: 19.1% कम
सुकमा: 17.3% कम
बेमेतरा: 17.3% कम
कांकेर: 16.9% कम

Related post

Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर, यहां देखें कैबिनेट के अहम फैसले

Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अनेक…

Spread the loveCG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट…
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क बनाने भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल…

Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित रायपुर। भारत औद्योगिक विकास योजना के…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री  राम विचार नेताम बैठक में हुए…