• 01/10/2026

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा देना पड़ा भारी, जेल प्रशासन ने किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला …!!

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा देना पड़ा भारी, जेल प्रशासन ने किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला …!!
Spread the love

रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में बंद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा दिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में निगरानी के लिए तैनात तीन जेल प्रहरियों में से एक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके मूल जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। बता दें कि वीडियो में सोनवानी अस्पताल में परिजनों के साथ बिना हथकड़ी और बिना प्रहरी की मौजूदगी के बातचीत करते नजर आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, टामन सोनवानी की निगरानी के लिए जेल प्रहरी संदीप कुमार माहेश्वरी, नागेंद्र कुमार महतो और पवन कुमार लहरे की ड्यूटी लगाई गई थी। VIP सुविधा का वीडियो सामने आने के बाद रायपुर जेल अधीक्षक ने संदीप कुमार माहेश्वरी को निलंबित कर दिया है। वह मूल रूप से बलौदाबाजार जिला जेल में पदस्थ था। वहीं अन्य दो प्रहरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है।

जेल के बाहर मंगोड़ी सेंटर से नशीला सामान बरामद
इसी बीच केंद्रीय जेल रायपुर की मंगोड़ी सेंटर पर जेल प्रशासन की दबिश में बड़ी मात्रा में गांजा, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के साथ 72 हजार रुपये नगद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान करीब 400 पैकेट सितार गुटखा, नशीली गोलियां, गांजा, तंबाकू और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। यह कार्रवाई मंगोड़ी सेंटर के संचालक राजेश वर्मा के खिलाफ की गई है, जो जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत बताया गया है। आरोप है कि जेल के बाहर स्थित इस सेंटर से नशीला सामान जेल के अंदर सप्लाई किया जाता था।

प्रहरी के पास से भी मिला तंबाकू
जेल प्रशासन की कार्रवाई में मन्नत पुरैना नामक जेल प्रहरी के पास से भी 15 पैकेट तंबाकू मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रहरी नशीले सामान से जुड़े लेनदेन का ऑनलाइन भुगतान अपनी बेटी के बैंक खाते में लेता था। फिलहाल दोनों मामलों में जेल प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ किसी बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद से पिछले तीन दिनों से मंगोड़ी सेंटर बंद है।

Related post

Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का आखिरी दौर! अब साफ रहेगा आसमान, जानें मौसम का पूरा अपडेट

Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का आखिरी दौर! अब…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसूनी गतिविधियों का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। सितंबर के समाप्त होने…
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली 1812 पदों पर बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी आई है! स्कूल शिक्षा विभाग ने…
LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, अब चुकानी होगी इतनी कीमत, जानिए नए रेट

LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगा हुआ LPG…

Spread the loveनई दिल्ली। अक्टूबर की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026…