• 02/10/2026

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका
Spread the love

आरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती महानदी में बहते हुए दोनों शव किनारे आकर झाड़ियों में फंस गए। ग्रामीणों ने जब नदी किनारे लाशों को देखा तो तुरंत इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण महानदी के तटीय इलाकों में भीषण तबाही हुई थी। बाढ़ और बारिश के बाद इस तरह दो शवों के मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ के कारण नदी किनारे दफन शव पानी के तेज बहाव में बहकर यहां आ गए हों या फिर दोनों मृतक बाढ़ की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए हों। वहीं, मामले में हत्या कर शवों को नदी में बहाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

आरंग पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए शवों में से एक महिला का है, जबकि दूसरे शव की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। शव काफी हद तक गल चुके हैं, जिससे उनकी शिनाख्त करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अब महानदी से सटे अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों के थानों से भी संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट और जानकारियों का मिलान कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी लंबोदर पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव नदी किनारे दफन थे, जो भारी बारिश और बाढ़ के कारण बहकर यहां पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस हर संभावित कोण से बारीकी से जांच कर रही है, ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
दिल दहला देने वाली घटना : दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर दामाद ने लगा दी आग, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

दिल दहला देने वाली घटना : दादा-पोते पर पेट्रोल…

Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते दामाद ने दादा और 6 साल…